आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 30 Nov, 2023 09:56 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल-कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवनसाथी भी उन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है।

PunjabKesari  birthday prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। नवंबर के महीने का यह शेष दिन थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास न करें। फरवरी के महीने में व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। अप्रैल के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मई के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत करने से हालांकि उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। जून के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सितंबर के महीने में बहुत ज्यादा परफेक्शन के कारण किसी काम में देरी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari  birthday prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण अपने घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari  birthday prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!